फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kin take custody of the four Kanwar pilgrims bodies after post-mortem

Haridwar News: पोस्टमार्टम के बाद चारों कांवड़ यात्रियों के शव ले गए परिजन

Sat, 01 Aug 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 01 Aug 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Kin take custody of the four Kanwar pilgrims bodies after post-mortem
फॉलोअप
विज्ञापन

- ज्वालापुर में गंगनहर में डूबने से हुई थी चंडीगढ़ के चार नाबालिगों की मौत
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से जान गंवाने वाले चंडीगढ़ के चार नाबालिग कांवड़ यात्रियों के शवों का शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। शवों को लेकर परिजन चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। अस्पताल परिसर में दिनभर गमगीन माहौल रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
शुक्रवार की शाम करीब चार बजे चंडीगढ़ से आए कांवड़ यात्रियों का एक जत्था जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में नहाने गया था। सिल्ट आने के कारण नहर बंद थी। ऐसे में सभी रेलिंग पार कर आगे पहुंच गए, जहां एक कांवड़ यात्री बीच में गड्ढा होने के कारण गहराई में जाकर डूब गया। उसे बचाने की कोशिश में पहुंचे तीन और किशोर डूबकर लापता हो गए थे। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए शिवांशु (16), नितीश (16), रोहित (17) और भरत (16) निवासी चंडीगढ़ के शव बरामद कर लिए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात ही चारों के परिजन हरिद्वार पहुंच गए थे। शनिवार की सुबह जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों का पोस्टमार्टम किया। दोपहर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चारों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि परिजन शवों को लेकर चंडीगढ़ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed