फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   First-Ever Women's Kanwar Yatra Contingent to Set Out from Haridwar

Haridwar News: हरिद्वार से पहली बार निकलेगा महिला कांवड़ यात्रियों का जत्था

Sat, 01 Aug 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 01 Aug 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
First-Ever Women's Kanwar Yatra Contingent to Set Out from Haridwar
- शिवभक्ति के साथ महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का देंगी संदेश
विज्ञापन

जतिन शर्मा

सप्तऋषि। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति के लिए निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा में इस बार महिलाओं की भागीदारी नई मिसाल पेश करेगी। हरियाणा की महिला दल की प्रमुख व फैशन डिजाइनर रितु इन्सां पहली बार हरिद्वार से महिला कांवड़ यात्रा का नेतृत्व करेंगी। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां यात्रा में शामिल होकर महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश देंगी।

रितु इन्सां ने बताया कि वह पेशे से फैशन डिजाइनर हैं और उनके मार्गदर्शन में कई छात्राएं शिक्षा व कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का भी माध्यम है। इसी सोच के साथ वह पहली बार महिला कांवड़ यात्रा का नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर रुड़की, मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत, गोहाना, रोहतक, भिवानी, महम और भैणी सुरजन तक पहुंचेगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और युवतियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

रितु इन्सां ने कहा कि आज का युवा सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने के बजाय अपनी प्रतिभा और कौशल को निखारने पर ध्यान दे। मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा शिवभक्ति के साथ-साथ महिलाओं को आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने का भी अभियान होगी। यात्रा के माध्यम से आस्था, सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed