फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ceiling Fan Falls at Bahadrabad Block Office; One Injured

Haridwar News: ब्लॉक बहादराबाद कार्यालय में छत से गिरा पंखा, एक घायल

Sat, 01 Aug 2026 08:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 01 Aug 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Ceiling Fan Falls at Bahadrabad Block Office; One Injured
- शुक्रवार दोपहर की घटना, स्वयं सहायता समूह की महिला घायल
विज्ञापन

बहादराबाद। ब्लॉक बहादराबाद परिसर स्थित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) कार्यालय में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। कार्यालय में बैठक के दौरान चलते-चलते छत का पंखा अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में स्वयं सहायता समूह की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उसके पास बैठी दो अन्य महिलाओं को भी चोटें आईं। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई।
नमो स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पिंकी, निवासी दादूपुर गोविंदपुर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह एनआरएलएम कार्यालय में एसआईआर से संबंधित कार्य के लिए अन्य महिलाओं के साथ बैठी थीं। इसी दौरान छत पर लगा पंखा अचानक टूटकर सीधे उनके सिर पर आ गिरा। पंखे से चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गईं। वहीं, पास में बैठी ऋतु और ईशानी को भी पंखे की चपेट में आने से मामूली चोटें और खरोंचें आईं।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन घायल पिंकी को निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कार्यालय की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि घटना के बाद भी विभाग की ओर से किसी अधिकारी ने उनका हालचाल नहीं लिया। बीडीओ मानस मित्तल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। संबंधित अधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed