{"_id":"6a6e025753f95f115b0800a3","slug":"tree-falls-on-railway-track-amidst-rain-train-movement-halted-for-nearly-two-hours-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152188-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बारिश में रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, पौने दो घंटे थमी ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बारिश में रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, पौने दो घंटे थमी ट्रेनों की रफ्तार
Sat, 01 Aug 2026 07:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 01 Aug 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
- ओएचई तार टूटने से 14 ट्रेनें प्रभावित, मरम्मत के बाद बहाल हुआ संचालन
- दोपहर 3:35 बजे लाइन पर पेड़ गिरने से बंद हुआ था संचालन, 4:26 पर हुआ चालू
- शनिवार दोपहर 3:35 बजे भीमगोड़ा क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर गिरा विशाल पेड़
हरिद्वार। भीमगोड़ा टनल के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार दोपहर बारिश के बीच विशाल पेड़ गिरने से ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिससे हरिद्वार-देहरादून और हरिद्वार-ऋषिकेश रेलखंड पर करीब पौने दो घंटे तक रेल संचालन ठप रहा। इस दौरान वंदे भारत, शताब्दी, जनशताब्दी और राप्ती गंगा एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें प्रभावित रहीं। राहत एवं मरम्मत कार्य के बाद शाम 4:26 बजे रेल यातायात बहाल किया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3:35 बजे हरिद्वार और मोतीचूर स्टेशन के बीच भीमगोड़ा क्षेत्र में रेलवे लाइन पर पेड़ गिरने की सूचना मिली। इसके बाद इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं व सुरक्षा के मद्देनजर दोनों दिशाओं में ट्रेनों का संचालन तत्काल रोक दिया गया।
ट्रैक बाधित होने के कारण सूबेदारगंज एक्सप्रेस और राप्ती गंगा एक्सप्रेस को डोईवाला, लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को देहरादून जबकि ऋषिकेश इंटरसिटी, योगा एक्सप्रेस और ऋषिकेश-बांदीकुई पैसेंजर को योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन पर रोका गया। हरिद्वार एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर इंटरसिटी, बांदीकुई-ऋषिकेश पैसेंजर और अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस हरिद्वार स्टेशन पर खड़ी रहीं। इसके अलावा नई दिल्ली शताब्दी, नैनी जन शताब्दी, राप्ती गंगा और कुंभ एक्सप्रेस भी प्रभावित हुईं।
रेलवे कर्मचारियों ने वुड कटर से पेड़ हटाया जबकि ज्वालापुर से मंगाई गई टॉवर वैगन की मदद से क्षतिग्रस्त ओएचई लाइन की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। ट्रैक का निरीक्षण और परीक्षण सफल रहने के बाद शाम 4:26 बजे सबसे पहले ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस को रवाना किया गया। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अजय तोमर ने बताया कि रेल लाइन को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद सभी ट्रेनों का संचालन बहाल कर दिया गया और प्रभावित ट्रेनों को विलंब से रवाना किया गया।