फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth Power is the Greatest Strength of a Developed India; Gurukul is a Hub of Nation-Building: CM

फोटो : युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, गुरुकुल राष्ट्र निर्माण का केंद्र : सीएम

Sat, 01 Aug 2026 08:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 01 Aug 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Youth Power is the Greatest Strength of a Developed India; Gurukul is a Hub of Nation-Building: CM
- शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुकुल कांगड़ी में आयोजित संवाद को किया संबोधित
विज्ञापन

- युवाओं के स्टार्टअप और नवाचार को बताया राज्य को देश में अग्रणी स्थान दिलाने का मुख्य माध्यम
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय को केवल शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और संस्कारों का केंद्र बताया। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और भारत के सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। संवाद में युवाओं ने ने मुख्यमंत्री से खुलकर सवाल भी पूछे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है। यहां 65 फीसदी से अधिक आबादी 42 वर्ष से कम आयु की है। उन्होंने कहा कि यही युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के चेहरों पर दिखाई देने वाला आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। कहा कि आज का युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से रोजगार देने वाला बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं को नए अवसर दिए हैं। उत्तराखंड सरकार भी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन योजना जैसी उपलब्धियों को भी गिनाया।
विज्ञापन

----------------------
गुरुकुल कांगड़ी में शिक्षा पद्धति और व्यवस्था को सराहा
मुख्यमंत्री ने गुरुकुल कांगड़ी विवि की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। यहां विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं दिया जाता। उन्हें चरित्र निर्माण, राष्ट्रसेवा और भारतीय मूल्यों की शिक्षा भी मिलती है। यह संस्थान राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास योजना और कौशल विकास योजना जैसी पहलें की गई हैं। एक जनपद-दो उत्पाद योजना और हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 44 फीसदी रिवर्स पलायन दर्ज हुआ है। बेरोजगारी दर में 4.4 फीसदी की ऐतिहासिक कमी आई है। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्यों के इंडेक्स में उत्तराखंड देश में प्रथम स्थान पर है। इसे भी उन्होंने युवाओं के योगदान की सफलता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
नकल विरोधी कानून और पारदर्शी भर्तियाें को बताई राज्य की उपलब्धि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को साधने के लिए नकल विरोधी कानून का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में युवाओं का भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने सरकार के लिए फैसले का जिक्र किया और कहा कि राज्य में कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले साढ़े चार वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना भेदभाव के 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। यह संख्या पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है। सीएम ने युवाओं के रोजगार के क्षेत्र में सरकार की पहल के सवाल पर कहा कि बैंक ऋण प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। उन्होंने घोषणा किया कि युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए कैंप भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed