{"_id":"6a6dfe369e547d440b09c261","slug":"kanwar-pilgrims-assault-masseur-after-oil-causes-burning-sensation-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-152180-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: तेल से जलन होने पर भड़के कांवड़ यात्री, पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: तेल से जलन होने पर भड़के कांवड़ यात्री, पीटा
Sat, 01 Aug 2026 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 01 Aug 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, भीम आर्मी नेता ने बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। पतंजलि योगपीठ अंडरपास के पास शनिवार को मालिश के दौरान हुए विवाद में कुछ कांवड़ यात्रियों ने एक मालिश करने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे भीम आर्मी नेता तेज प्रताप सैनी ने अपने साथियों की मदद से घायल युवक को कांवड़ियों के चंगुल से छुड़ाया और पुलिस के हवाले कर दिया।
तेज प्रताप सैनी ने बताया कि अंडरपास के पास कुछ कांवड़ यात्री मालिश करवा रहे थे। मालिश के लिए लगाए गए तेल से कुछ कांवड़ियों को शरीर में जलन महसूस हुई जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसी बात से नाराज होकर कुछ कांवड़ यात्रियों ने मालिश करने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। शोर-शराबा सुनकर वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को बचाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि घायल रुकसाद अली निवासी शाहजहांपुर (यूपी) को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भिजवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मारपीट में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।