{"_id":"6a6dde540ecbe2d0b70adc98","slug":"iron-girder-falls-from-under-construction-flyover-two-kanwar-pilgrims-killed-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-152173-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: फ्लाईओवर के नीचे रखा लोहे का गाटर गिरा, दो कांवड़ यात्रियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: फ्लाईओवर के नीचे रखा लोहे का गाटर गिरा, दो कांवड़ यात्रियों की मौत
Sat, 01 Aug 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
- बहादराबाद क्षेत्र में बढ़ेड़ी राजपूतान के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे की घटना
- गंगाजल लेकर लौट रहे थे दोनों श्रद्धालु, पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
बहादराबाद। शांतरशाह चौकी क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे रखा भारी लोहे का गाटर अचानक खिसककर दो कांवड़ यात्रियों के ऊपर गिर गया। गंभीर रूप से घायल दोनों कांवड़ यात्रियों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रथम दृष्टया डीजे की तेज कंपन से गाटर खिसकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, तनुज (21) निवासी मुरादनगर, जिला गाजियाबाद और किशन (22) निवासी गाजियाबाद यूपी, हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। शनिवार की दोपहर रास्ते में बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे दोनों कुछ देर विश्राम करने के लिए बैठ गए। इसी दौरान वहां रखा भारी लोहे का गाटर अचानक खिसककर उनके ऊपर आ गिरा। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के साथ चल रहे अन्य कांवड़ यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे भारी लोहे का गाटर किस परिस्थिति में रखा गया था। वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।