सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One arrested with banned capsules

Haridwar News: प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
One arrested with banned capsules
विज्ञापन
पथरी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Trending Videos

थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान फेरूपुर से बहादुरपुर जट जाने वाले मार्ग पर ट्यूबवेल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में एसिटामाइनोंफेन, ट्रॉमाडोल, डायक्लोमाइन दवाओं के 1200 अवैध कैप्सूल बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से पुलिस टीम एक स्कूटी और एक मोबाइल भी कब्जे में लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार (38) निवासी ग्राम इक्कड़ कलां के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी खेप वह कहां से लाया था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी। एसएसपी नवनीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशे की जड़ तक पहुंचकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed