{"_id":"699841db2e723bca8f0e9f97","slug":"two-seriously-injured-in-a-fight-during-cricket-match-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145202-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: क्रिकेट खेलने के दौरान मारपीट, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: क्रिकेट खेलने के दौरान मारपीट, दो गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के गणपति धाम राजा गार्डन में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया। दो युवकों ने तीन युवकों पर बैट और रॉड से हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मी के बेटे सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, देहरादून में तैनात पुलिसकर्मी राकेश शर्मा निवासी गणपति धाम फेस-3 कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उसका पुत्र प्रिंस आर्यन शर्मा अपने मित्र सिद्धार्थ और हिमांशु के साथ राधाकुंज क्षेत्र में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान भरत सिंह रावत और संजय सिंह रावत निवासी गणपति धाम वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने क्रिकेट बैट और रॉड से हमला किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
हमले में सिद्धार्थ और हिमांशु को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रिंस आर्यन को भी चोटें आई हैं। आरोप है कि एक आरोपी स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए धमकी दे रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपियों से उनके परिवार को खतरा हो सकता है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos