सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Prime Minister Modi's resolve to water every house: Rawat

हर घर जल प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प : रावत

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi's resolve to water every house: Rawat
विज्ञापन
हरिद्वार। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बहादराबाद स्थित जमालपुर कलां गांव में निर्मित पंपिंग पेयजल योजना का जल अर्पण दिवस रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति तथा पेयजल निगम हरिद्वार ने संयुक्त रूप से किया।
Trending Videos

जल अर्पण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने किया। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। इसी सोच के तहत उज्ज्वला योजना, हर घर शौचालय, आवास योजना और हर घर नल से स्वच्छ जल उपलब्ध कराने जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बताया कि जमालपुर कलां गांव में लगभग 10,508 परिवार निवास करते हैं और जल जीवन मिशन के माध्यम से सभी घरों में नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद जल जीवन मिशन को सफल बनाना एक बड़ी उपलब्धि है। पर्वतीय क्षेत्र, दूरस्थ जल स्रोत और भूमिगत जल की कमी जैसी समस्याओं के बीच यह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि जल संस्थान के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पेयजल योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से हर घर तक पहुंचे। उन्होंने लालढांग क्षेत्र में ओवरहेड टैंकों के संचालन में आ रही दिक्कतों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जल संकट उत्पन्न हो जाता है, इसलिए प्रत्येक ओवरहेड टैंक पर जेनरेटर की व्यवस्था अनिवार्य की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के हैंडपंपों की नियमित जांच और मरम्मत कराने के निर्देश दिए। वहीं, जल संरक्षण विषय पर पेंटिंग और ड्रॉइंग बनाने वाली छात्रों को सांसद व विधायक ने सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महामंत्री आशु चौधरी, ग्राम प्रधान हरेंद्र कुमार, जल जीवन मिशन नोडल अधिकारी यशवीर मल्ल, अधिशासी अभियंता अनंत सैनी, राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन देहरादून से राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed