सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Prostitution racket busted in house, three arrested including sister-in-law and brother-in-law

Haridwar Crime: घर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, साली-जीजा सहित तीन गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार

हृदय विहार कॉलोनी में एक मकान में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एएचटीयू और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा।

Prostitution racket busted in house, three arrested including sister-in-law and brother-in-law
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर स्थित हृदय विहार कॉलोनी में घर के अंदर चल रहे देह व्यापार का खुलासा करते हुए पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला अपने जीजा के साथ मिलकर इस धंधे को अंजाम दे रही थी। मौके से यूपी की रहने वाली एक पीड़ित युवती को भी मुक्त कराया गया। पुलिस ने सभी के संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हृदय विहार कॉलोनी में एक मकान में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एएचटीयू और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। जहां से पुलिस ने आरोपी इरफान निवासी ग्राम व थाना कलियर, सोफियान निवासी ग्राम महमूदपुर थाना कलियर और चांदनी निवासी कलियर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar News: किशोरी के अपहरण-यौन शोषण में पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के एक जिले की रहने वाली एक 18 वर्षीय पीड़िता को भी मुक्त कराया गया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी इमरान अपनी साली चांदनी के साथ मिलकर इस धंधे को अंजाम दे रहा था। युवती के फोटो मोबाइल पर भेजकर ग्राहकों को बुलाते थे। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से युवती को फंसाया
पुलिस की जांच में सामने आया कि यूपी की रहने वाली युवती को आरोपी चांदनी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी के जरिये दो महीने पहले जाल में फंसाया था। पिछले महीने ही उसे नौकरी दिलाने के नाम पर बहादराबाद क्षेत्र में बुलाया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन इस धंधे में धकेल दिया। आपत्तिजनक स्थिति की वीडियो-फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब उसने इस दलदल से निकलने की बात कही तो उसके परिजनों और रिश्तेदारों को आपत्तिजनक वीडियो-फोटो भेजने की धमकी देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed