सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Railways gear up for Ardh Kumbh Mela, passenger amenities to be enhanced

Haridwar News: अर्द्धकुंभ के लिए रेलवे ने कसी कमर, यात्रियों की सुविधाएं बढ़ेंगी

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Tue, 17 Mar 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Railways gear up for Ardh Kumbh Mela, passenger amenities to be enhanced
विज्ञापन
- स्टेशन पर मूलभूत यात्री सुविधाओं का होगा विस्तार, चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें
Trending Videos

- प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, अन्य स्थानों पर व्यवस्थाएं बढ़ाई जाएंगी
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेले को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्टेशन पर मूलभूत यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। मेला प्लेटफार्मों के अलावा अन्य प्लेटफार्म पर व्यवस्था बढ़ेगी और अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी। अभी से पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाएगा। परिसर में भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की योजना बनाई गई है। झंडा ग्राउंड में यात्रियों के लिए इंतजार करने और टिकट काउंटर बनाए जाएंगे। ट्रेनों के पहुंचने से कुछ देर पहले ही स्टेशन पर यात्रियों के आने का इंतजाम किया जाएगा। यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि को देखते हुए समयानुसार अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे की ओर से स्टेशन मास्टर, टीटी, तकनीकी और अन्य सुरक्षा से संबंधित कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती होगी। बता दें कि फिलहाल रेलवे अधिकारियों ने अर्द्धकुंभ से पहले स्टेशन का जायजा लिया और इन सभी व्यवस्थाओं का पूरा खाका तैयार कर लिया है। मेले की शुरुआत होते ही सुविधाओं को भी सुचारु कर दिया जाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि अर्द्धकुंभ मेले के लिए सभी तैयारी की गई है। अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं मेले में दी जाएंगी, जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed