फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Theft at Bar Association Hall Solved; Three Accused Arrested

Haridwar News: बार एसोसिएशन सभागार चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 01 Aug 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
Theft at Bar Association Hall Solved; Three Accused Arrested
- 15 बिजली के तार के डिब्बे और 28 हजार बरामद, तीनों को जेल भेजा
विज्ञापन


- चोरी में शामिल एक आरोपी ज्वालापुर से पहले ही जा चुका जेल
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने जिला बार एसोसिएशन सभागार, रोशनाबाद कचहरी परिसर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए 15 बिजली के तार के डिब्बे और 28 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी पहले से ही दूसरे मामले में जिला कारागार रोशनाबाद में बंद है।

सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि 23 जुलाई को जिला बार एसोसिएशन के सचिव विपिन चंद द्विवेदी ने निर्माणाधीन लाइब्रेरी से एल्युमिनियम, ग्लास और विद्युत सामग्री चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज कर एसएसपी ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की थी। टीम ने चार संदिग्धों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी आदिल निवासी मोहल्ला घोसियान ज्वालापुर, गुलफाम निवासी पांवधोई ज्वालापुर, आवेश निवासी मोहल्ला घोसियान ज्वालापुर ने 21 जुलाई की रात लाइब्रेरी से सामान चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि तीनों आरोपियों ने अपने साथी पंकज राठौर निवासी गुघाल रोड पांडेवाला ज्वालापुर के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया था। आरोपी पंकज ज्वालापुर में दर्ज एक मामले में पहले ही जेल भेज दिया गया था। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर बागोवाली ज्वालापुर के पास झाड़ियां के अंदर से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। कुछ सामान कुछ राह चलते लोगों को बेचकर पैसे आपस में बांट लिए थे। आदिल के पास से 11000 गुलफाम के पास से 8000, आवेश के पास से 9000 बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed