सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two brothers returning from a hotel were attacked by youths

Haridwar News: होटल से लौट रहे दो भाइयों पर युवकों ने किया हमला

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Two brothers returning from a hotel were attacked by youths
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में कुछ युवकों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, अंकित पुत्र गिरवर सिंह निवासी भीमगोडा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच अप्रैल की रात करीब एक बजे वह अपने होटल से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और अचानक पत्थरों व अन्य भारी वस्तुओं से उसके सिर पर हमला कर दिया। उसके छोटे भाई के सिर पर भी गंभीर चोट पहुंचाई। आरोप है कि हमलावर नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हमला करने में रितिक, धीरज, प्रेम सहित अन्य अज्ञात युवक शामिल थे। आरोप है कि घटना के बाद युवक बस अड्डे पर पहुंचे और वहां एक कर्मचारी पर भी हमला कर फरार हो गए। इस संबंध में मायापुर चौकी पुलिस को भी सूचना दी गई थी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed