{"_id":"6a6ddc472e528b1efc078640","slug":"youth-assaulted-after-objecting-to-car-collision-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-152164-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कार की टक्कर का विरोध करने पर युवक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कार की टक्कर का विरोध करने पर युवक से मारपीट
Sat, 01 Aug 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पांच नामजद, पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, विवेचना शुरू
पथरी। थाना क्षेत्र में कार की टक्कर का विरोध करने पर एक युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, नसीरपुर कलां निवासी अजय ने तहरीर में बताया कि 30 जुलाई की शाम वह अपने भतीजे कार्तिक के साथ स्कूटी से बादशाहपुर जा रहा था। तिराहे के पास एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार सवार साजिद, जुल्फुकार, मोहब्बत, गुलजार और सादिक ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर राहगीरों ने बीच-बचाव कराया, जिसके बाद पांचों जान से मारने और वाहन से कुचलने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद उसने सरकारी अस्पताल में उपचार कराया और फिर पुलिस को शुक्रवार को तहरीर दी। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।