सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A team of ex-servicemen defeated the young team from Army Public School.

Kotdwar News: पूर्व सैनिकों की टीम ने आर्मी पब्लिक स्कूल की युवा टीम को हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 04 Apr 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
A team of ex-servicemen defeated the young team from Army Public School.
विज्ञापन
गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में हुआ मैत्रीपूर्ण फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन
Trending Videos

लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के तत्वावधान में गढ़वाल कप मैत्रीपूर्ण फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पूर्व सैनिकों ने आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम को पराजित किया।
शनिवार को खेले गए मैच से पहले मुख्य अतिथि गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य वीर पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना और युवा पीढ़ी के साथ उनके संबंधों को प्रगाढ़ करना है। प्रतियोगिता में कुल 32 पूर्व सैनिकों की दो टीमें और आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन की टीम ने भाग लिया। पहले 32 पूर्व सैनिकों की टीमें मैत्रीपूर्ण मैच में आमने-सामने रहीं। विजयी टीम का मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन की युवा टीम के साथ खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित एवं अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। पेनल्टी शूटआउट में पूर्व सैनिकों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। पूर्व सैनिकों के जज्बे की सराहना करते हुए उन्होंने छात्रों से उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन रेजिमेंटल जयघोष के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed