सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A vibrant display of folk colors at the Chai Gramotsav cultural evening.

Kotdwar News: चाई ग्रामोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में बिखरी लोक रंगों की छटा

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 23 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
A vibrant display of folk colors at the Chai Gramotsav cultural evening.
विज्ञापन
नई पीढ़ी को गांवों से जोड़ने पर जोर, लोक कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक के चाई गांव में में चल रहे चाई ग्रामोत्सव के दूसरे दिन ग्राम विकास गोष्ठी और गढ़वाली संस्कृति एवं परंपरा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांवों के सुनियोजित विकास, स्वरोजगार और नई पीढ़ी को गांवों से जोड़ने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

ग्राम विकास गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पूनम नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि चाई गांव अपनी अनूठी पहल के कारण प्रदेश और देश के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। गांवों के विकास की योजनाएं स्थानीय लोगों की सहभागिता से तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के मजबूत केंद्र बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अंजू गुसाईं ने पहाड़ की भू-संपदा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि पहाड़ की संस्कृति, समाज और परंपराएं विशिष्ट हैं, जिनसे अन्य क्षेत्रों के लोग भी सीख ले सकते हैं। आयोजन समिति के सदस्य सच्चिदानंद बुड़ाकोटी ने कहा कि चाई गांव के लोग सामूहिक सोच और प्रयासों से विकास की नई मिसाल कायम कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नवदुर्गा ग्रामोत्थान समिति के अध्यक्ष जगमोहन बुड़ाकोटी ने कहा कि उत्तराखंड की असली पहचान उसके गांव हैं और चाई को आदर्श गांव के रूप में विकसित करना उनका लक्ष्य है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी बुड़ाकोटी, दीपक बुड़ाकोटी, ग्राम प्रधान अशोक बुड़ाकोटी, डाॅ. पदमेश बुड़ाकोटी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। विचार गोष्ठी का संचालन संगीत बुडाकोटी ने किया।
वहीं, सांस्कृतिक संध्या में संस्कृति विभाग की टीम मंसार लोक कला एवं सांस्कृतिक समिति के कलाकारों ने जागर, थड़िया, चौंफला, बाजूबंद सहित विभिन्न लोकगीतों और लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। गढ़वाल की सांस्कृतिक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। लोग देर रात तक लोकधुनों पर झूमते रहे। संचालन राकेंद्र रौथाण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed