सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   SDM reviews land fraud cases; seeks report within three days.

Kotdwar News: एसडीएम ने की लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 23 Jun 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
SDM reviews land fraud cases; seeks report within three days.
विज्ञापन
तोली गांव के भूमि विवाद की दोबारा होगी जांच

तहसीलदार और कानूनगो को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण के दिए निर्देश
कोटद्वार। गढ़वाल आयुक्त के निर्देश पर एसडीएम संदीप कुमार ने सोमवार को गढ़वाल आयुक्त न्यायालय में विचाराधीन कोटद्वार तहसील के लैंड फ्रॉड के 12 मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पटवारियों को अधिकांश मामलों में तीन दिन के भीतर अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही द्वारीखाल ब्लॉक की पट्टी लंगूर के अंतर्गत तोली गांव में भूमि धोखाधड़ी के मामले की दोबारा जांच करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान घमंडपुर के भूमि विवाद मामले में पीड़ित विकास भट्ट ने आरोप लगाया कि सब-रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा खाता-खतौनी में दर्ज भूमि से अधिक जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित भूमि पर अब तक 16 से 17 रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। साथ ही राजस्व विभाग पर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत भी जानकारी उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम ने मामले का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तोली गांव निवासी संदीप कुकरेती एवं अन्य ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव की गोल खाते की भूमि को कुछ लोगों ने बाहरी व्यक्तियों को बेच दिया है। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मामले की दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पटवारी के साथ कानूनगो भी मौजूद रहेंगे और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल को स्वयं मामले की निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि समीक्षा में कुछ मामले लैंड फ्रॉड से संबंधित नहीं पाए गए, जबकि कई मामलों में भूमि धोखाधड़ी के तथ्य सामने आए हैं। उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को सभी मामलों की अद्यतन आख्या शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि गढ़वाल आयुक्त को समयबद्ध जवाब भेजा जा सके। बैठक में तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल, कानूनगो मनोहर सिंह नेगी सहित सभी राजस्व उपनिरीक्षक और शिकायतकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed