{"_id":"6a3a8f835d26cc6065039779","slug":"reservations-on-express-trains-are-full-seats-are-unavailable-in-air-conditioned-coaches-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-124567-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एक्सप्रेस ट्रेनों में आरक्षण फुल, वातानुकूलित कोचों में नहीं मिल रहा आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एक्सप्रेस ट्रेनों में आरक्षण फुल, वातानुकूलित कोचों में नहीं मिल रहा आरक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर से कोटद्वार पहुंच रहीं डिपो की दो वातानुकूलित बसें
कोटद्वार। भीषण गर्मी को देखते हुए अगर आप कोटद्वार से दिल्ली तक संचालित दो एक्सप्रेस ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों में सफर करने की सोच रहे हैं तो भूल जाइए। दरअसल कोटद्वार से चलने वाली दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों में किसी भी श्रेणी के वातानुकूलित कोच में सीट आरक्षण नहीं मिल रहा है।
कोटद्वार से दिल्ली के लिए श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस और आनंद विहार टर्मिनल के लिए कोटद्वार एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है। दिल्ली के लिए ट्रेन अपराह्न 3:35 बजे और आनंद विहार के लिए ट्रेन रात 9:50 बजे कोटद्वार से रवाना होती है। दोनों ही ट्रेनों में वातानुकूलित कोच लगे हैं, लेकिन इन दिनों भीषण गर्मी के बावजूद यात्री इन वातानुकूलित कोच में सफर नहीं कर पा रहे हैं। इससे लंबा सफर करने वाले यात्रियों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
कोटद्वार रेलवे स्टेशन की आरक्षण विंडो से बताया गया है कि 29 जून तक दोनों ट्रेनों के सभी श्रेणियों के वातानुकूलित कोच में आरक्षण पूर्ण हो चुका है। अब कोई आरक्षित टिकट रद्द होने पर आरक्षण की तत्काल व्यवस्था के अंतर्गत ही नया टिकट बुक हो सकता है। वहीं, बताया गया है कि आनंद विहार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में तो स्लीपर क्लास में भी आरक्षण नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
.
वातानुकूलित बसों की खल रही कमी
दिल्ली रूट कोटद्वार रोडवेज डिपो की आय का मुख्य स्रोत है। सबसे ज्यादा बसें इसी रूट पर चलाई जाती हैं। डिपो की इस रूट पर एक भी बस वातानुकूलित नहीं है, जबकि यूपी के बिजनौर डिपो की दो वातानुकूलित बसें कोटद्वार पहुंचकर लाभ उठा रही हैं। एआरएम बिजनौर ने बताया कि बिजनौर डिपो की एक बस शाम सात बजे और दूसरी बस रात नौ बजे कोटद्वार से दिल्ली के लिए रवाना होती हैं।
.
दिन में नहीं है एक भी एसी बस
सुबह से शाम सात बजे तक कोटद्वार से दिल्ली के लिए एक भी एसी बस नहीं है। यहां तक कि रविवार और सोमवार को यात्रियों की संख्या बढ़ जाने पर उन्हें साधारण बसें भी नहीं मिल पाई थीं।