सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Action will be taken if excessive fares are charged from the youths who came for the recruitment rally: ARTO

भर्ती रैली में आए युवाओं से ज्यादा किराया वसूला तो होगी कार्रवाई : एआरटीओ

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 15 Jan 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if excessive fares are charged from the youths who came for the recruitment rally: ARTO
विज्ञापन
एआरटीओ ने जीएमओयू, टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा यूनियन के पदाकारियों की ली बैठक, दिए दिशा निर्देश
Trending Videos

कोटद्वार। एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा ने परिवहन संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्हें भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं से ज्यादा किराया न वसूलने की हिदायत दी। कहा कि ज्यादा किराये की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भर्ती रैली में आ रहे युवा बेरोजगार हैं वे निर्धारित किराये में भी छूट के अधिकारी है। बताया कि गबर सिंह कैंप कौड़िया से लालबत्ती चौक तक ऑटो और ई-रिक्शा वाले 20 रुपये की जगह केवल 10 रुपये ही किराया लेंगे।
एआरटीओ ने अपने सिमलचौड़ स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों को 15 जनवरी से 30 जनवरी तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की जानकारी दी। कहा कि इस बीच जहां हर रोज हजारों की संख्या में रैली में शामिल होने पहुंचेंगे, वहीं बड़ी संख्या में युवा अपने घरों के लिए भी लौटेंगे। वे कोटद्वार में ज्यादा किराया वसूलने के अनुभव से न गुजरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए विस्तार से जानकारी दी जा रही है। बताया कि शहर के भीतर कौड़िया से लालबत्ती चौक तक ऑटो, ई-रिक्शा वाले 20 रुपये के स्थान पर केवल 10 रुपये ही किराया लेंगे। इस बारे में सभी पदाधिकारियों ने सहमति जताई है। जीएमओयू और टैक्सी मैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से कहा गया कि वे अपने वाहन चालकों को इस बारे में निर्देशित कर दें। इस मौके पर प्राविधिक निरीक्षक विकास सिंह, गढ़वाल जीप टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष अमरदीप सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed