{"_id":"697223f0c4d86c5aa80c2cf2","slug":"agniveer-recruitment-rally-1100-young-people-from-pauri-district-participated-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121263-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती रैली : पौड़ी जिले के 1100 युवा हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती रैली : पौड़ी जिले के 1100 युवा हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 22 Jan 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस, गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही भर्ती रैली
कोटद्वार। विक्टोरिया क्रॉस, गबर सिंह कैंप कौड़िया में चल रही सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के आठवें दिन बृहस्पतिवार को अग्निवीर जीडी के पदों के लिए पौड़ी जनपद के पंजीकृत 1,201 में से 1,100 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया।
बृहस्पतिवार सुबह कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली के आठवें दिन पौड़ी जनपद के युवाओं ने प्रतिभाग किया। भर्ती रैली के लिए रात दो बजे से ही प्रवेश स्थल काशीरामपुर तल्ला स्थित मैदान में युवा जुटने शुरू हो गए थे। आधार कार्ड सत्यापन व प्रवेश पत्रों की जांच के बाद युवाओं को भर्ती मैदान में ले जाया गया।
दौड़ में युवाओं ने अपना दमखम दिखाया, लेकिन 550 युवा ही दौड़ में सफल हो पाए। सेना की ओर से निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने वाले युवा शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए आगे ले जाए गए। सेना के विशेषज्ञों ने अन्य शारीरिक दक्षता जांची और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की। अगले चरण में चयनित युवाओं का मेडिकल परीक्षण होगा।
.
आज पौड़ी जनपद के 1189 युवा करेंगे प्रतिभाग
अग्निवीर भर्ती रैली के नौवें दिन शुक्रवार (आज) को पौड़ी जनपद के 1189 युवा प्रतिभाग करेंगे।
Trending Videos