सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   As soon as the doctor's bell rings, the wheelchair will automatically make its way to the patient.

Kotdwar News: डॉक्टर की घंटी बजते ही मरीज के पास खुद पहुंच जाएगी व्हीलचेयर

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 08 Apr 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
As soon as the doctor's bell rings, the wheelchair will automatically make its way to the patient.
विज्ञापन
ओपीडी कैंपस में इंटरकॉम नंबर 259 से संचालित होगी व्यवस्था
Trending Videos

दवा वितरण कक्ष में रखीं व्हीलचेयर और स्ट्रेचर
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल में अब मरीजों को ओपीडी कैंपस में भी व्हीलचेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध हो सकेंगे। विधायक के निर्देश पर अस्पताल प्रशासन ने दवा वितरण कक्ष से इस व्यवस्था को संचालित करना शुरू कर दिया है।
बेस अस्पताल में रोजाना आने वाले करीब 500 मरीजों में कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें व्हीलचेयर की आवश्यकता होती है। ओपीडी कैंपस में मरीजों और तीमारदारों को व्हीलचेयर नहीं मिल पा रही थी। इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को जरूरत होने पर व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर उपलब्ध हो पा रहे थे। ऐसे में ओपीडी में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को व्हीलचेयर के लिए इमरजेंसी वार्ड पर पहुंचकर संपर्क करना पड़ रहा था। कई बार यहां भी व्हीलचेयर नहीं मिलने पर तीमारदार परेशान होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए विधायक ऋतु खंडूड़ी ने अस्पताल प्रशासन को ओपीडी में भी मरीजों के लिए व्हीलचेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस पर अस्पताल प्रशासन ने एक स्ट्रेचर, पांच व्हीलचेयर की व्यवस्था ओपीडी कैंपस में की है। इस व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए इंटर कॉम सेवा शुरू की जा रही है।

ओपीडी कैंपस में बैठते हैं ये विशेषज्ञ
अभी ओपीडी कैंपस में जनरल फिजिशियन, सर्जन के अलावा, बाल रोग, अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं फिजियोथेरेपिस्ट बैठते हैं। पैथोलॉजी लैब भी इसी कैंपस में है। आगामी दिनों में कान-नाक-गला, दांत, नेत्र रोग के विशेषज्ञ एवं होम्योपैथी की ओपीडी भी इसी कैंपस में संचालित होगी।

ओपीडी कैंपस में इंटर कॉम नंबर 259 स्थापित किया जा रहा है। मरीज को व्हीलचेयर या स्ट्रेचर की आवश्यकता होने पर संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक की 259 पर कॉल पहुंचते ही अस्पतालकर्मी मरीज के लिए व्हीलचेयर-स्ट्रेचर लेकर पहुंच जाएंगे। - डॉ. विजय सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, बेस अस्पताल कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed