सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Building owners demanded a bypass on the highway.

Kotdwar News: भवन स्वामियों ने की हाईवे पर बाईपास की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 21 Jan 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Building owners demanded a bypass on the highway.
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर मिले भवन स्वामी
Trending Videos

सतपुली। हाईवे 534 पर चल रहे चौड़ीकरण की जद में आ रहे नगर क्षेत्र के 22 भवन स्वामियों ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से भेंट की। उन्होंने सतपुली में बाईपास मार्ग निर्माण की मांग की। कहा कि तभी नगर पंचायत क्षेत्र के आवासीय भवन बच सकते हैं। उधर, मल्ली सतपुली के भू स्वामियों ने उन्हें कम दर पर मुआवजा दिए जाने की शिकायत की।
बुधवार को दुधारखाल रोड स्थित आवास पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के आवास पर नगर पंचायत क्षेत्र के 22 भवन स्वामियों ने भेंट की। उन्होंने बाईपास निर्माण की मांग की। भवन स्वामियों ने नगर क्षेत्र के बाजार को चौड़ीकरण से मुक्त रखकर उनके साथ दोहरा मापदंड अपनाए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाईवे 534 पर नगर क्षेत्र के वार्ड 2 एवं 3 में चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है। जबकि महज वार्ड 1 में हाईवे चौड़ीकरण किया जा रहा है। भूस्वामियों ने मांग की कि उनके भवनों को बचाने के लिए बाईपास मार्ग का निर्माण किया जाना चाहिए। सतपुली मल्ली के ग्रामीणों ने उन्हें नगर क्षेत्र में होने के बावजूद निकटवर्ती ग्राम कुल्हाड़ से भी कम मुआवजा दिए जाने की शिकायत की। इस मौके पर रामचंद्र सिंह, बलवीर सिंह, संजय रावत, गिरीश कुकरेती, कमलेश बिजलवाण, भारत सिंह, जितेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed