{"_id":"699ae3dd671aaea33803a41b","slug":"congress-burns-effigy-in-protest-against-attack-on-director-of-education-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121914-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 22 Feb 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमले के विरोध में रविवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
रविवार को महानगर कांग्रेस कार्यालय से नारेबाजी करते हुए झंडाचौक पहुंचे कांग्रेसियों ने पुतले को आग के हवाले किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। साथ ही दोषी विधायक उमेश शर्मा और उनके समर्थकों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में संजय मित्तल, प्रवीन रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, सुधा असवाल, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, विनीता भारती, बृजपाल सिंह नेगी, साबर सिंह नेगी शामिल रहे। संवाद
Trending Videos