सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Devotees danced to the hymns of folk singer Mukesh Kathayat.

Kotdwar News: लोक गायक मुकेश कठैत के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 22 Mar 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of folk singer Mukesh Kathayat.
विज्ञापन
कोटद्वार। जय भवानी जागरण मंच की ओर से सिताबपुर स्थित पेंसिल फैक्टरी में नवरात्र के मौके पर मां भगवती का जागरण आयोजित किया गया। इसमें लोक गायक मुकेश कठैत व साथी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। जागरण का उद्घाटन कांग्रेस नेता रंजना रावत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत व विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक गौड़ ने संयुक्त रूप से किया। लोक गायक मुकेश कठैत ने गोमुख बटी आणी च गंगा मां, मा दीबा..., पंडौ खेला पासों, लोक गायिका संजना गुसाईं ने हे मेरी माता, जय अंबा, मा जुगराजी रे और मनीष लखेड़ा ने राजी खुशी राखी मेरा सिद्धबली बाबा... सरीखे भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। पारुल रावत व योगेंद्र गडाेई ने भी भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर समिति के संतोष काला, महेश ध्यानी, दीपू कुकरेती, हर्षू नेगी, गोली बिष्ट, सुभाष रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed