सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dhyani was honored with the Dr. Jayaprakash Kandwal Memorial Award.

Kotdwar News: ध्यानी व ध्यानी डॉ. जयप्रकाश कंडवाल स्मृति सम्मान से सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 22 Jan 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Dhyani was honored with the Dr. Jayaprakash Kandwal Memorial Award.
विज्ञापन
गेप्स संस्था ने धूमधाम से मनाया संस्था का स्थापना दिवस
Trending Videos

कोटद्वार। ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति (गेप्स) की ओर से संस्था का 47वां स्थापना दिवस रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, उमरावनगर, मोटाढाक में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल बुद्धि बल्लभ ध्यानी (से.नि.) व संस्था की सांस्कृतिक प्रभारी रेखा ध्यानी को संस्था के सर्वोच्च अलंकरण डॉ. जयप्रकाश कंडवाल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीएसपी मोहनलाल ममगाईं ने किया। संस्था की अध्यक्ष नीरजा गौड़ ने गेप्स के गौरवशाली इतिहास एवं सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। महामंत्री इंजीनियर जगत सिंह नेगी ने संस्था की वर्ष 2025–26 की प्रमुख गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। समारोह में भारत–नेपाल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सृष्टि को प्रतिभा सम्मान और प्रीति को नन्हीं दुनिया, भावी राष्ट्र के समूह गान की भावपूर्ण एवं सशक्त प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त हिम नंदन एवं हिम सुता प्रतिभा परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले आठ विद्यालयों के श्रेष्ठ दस विद्यार्थियों को सम्मान राशि, मेडल, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उमरावनगर की छात्रा प्रिया रावत, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, कोटद्वार के कक्षा 10 के छात्र तरुष बिष्ट, श्री पृथ्वी विद्या मंदिर झंडीचौड़ की छात्रा कुमारी संध्या ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सेवानिवृत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में दिनेश ध्यानी, जनार्दन प्रसाद ध्यानी, नंदन सिंह नेगी, डॉ. रमाकांत कुकरेती, जगदीश भारद्वाज, कुलदीप सिंह नेगी, अनुराग कंडवाल, रेखा ध्यानी, सोना नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन संस्था के संस्थापक राम भरोसा कंडवाल एवं मनमोहन काला ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed