{"_id":"69c7d96469bcd60fe909a084","slug":"diploma-engineers-staged-protests-in-kotdwar-and-satpuli-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-122631-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: डिप्लोमा इंजीनियरों ने कोटद्वार और सतपुली में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: डिप्लोमा इंजीनियरों ने कोटद्वार और सतपुली में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई निरीक्षण भवन में 27 सूत्री मांगों के लिए चल रहा आंदोलन पांचवें दिन भी जारी
कोटद्वार/सतपुली। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने शनिवार को पांचवें दिन भी अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी। इस दौरान कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति दूर करने और पूर्ण सेवाकाल में पात्रता के अनुसार न्यूनतम तीन पदोन्नति प्रदान करने समेत 27 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। कोटद्वार में सिंचाई निरीक्षण भवन और सतपुली में लोनिवि निरीक्षण भवन में प्रदर्शन किया गया।
कोटद्वार में धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कनिष्ठ अभियंताओं की वेतन विसंगति को दूर करने, पदाेन्नति में ठहराव के कारण सभी अभियंत्रण विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स को पूर्ण सेवाकाल में पात्रता के अनुसार न्यूनतम तीन पदोन्नति प्रदान करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, उत्तराखंड पेयजल निगम और जल संस्थान का एकीकरण व राजकीयकरण करने समेत 27 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों में संतोष लखेड़ा, जिलाध्यक्ष कौशिद अली, गौरीशंकर, दीपेंद्र रावत, प्रदीप सैनी, महकार सिंह, अजीत सिंह, विपिन सैनी, निशांत भंडारी, अंकित रावत, महेश काला शामिल हुए।
Trending Videos