सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Electricity supply remained disrupted for 19 hours in Satpuli market and 20 surrounding villages.

Kotdwar News: सतपुली बाजार और आसपास के 20 गांवों में 19 घंटे ठप रही बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 22 Jan 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained disrupted for 19 hours in Satpuli market and 20 surrounding villages.
विज्ञापन
सतपुली। बुधवार रात सतपुली बिजलीघर में आग लगने से आए फाल्ट के कारण बाजार और निकटवर्ती करीब 20 गांवों में 19 घंटे बिजली गुल रही। बुधवार रात करीब 10.30 बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे बहाल हो पाई।
Trending Videos

ऊर्जा निगम के एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि सतपुली बिजलीघर में आग लगने से बड़ा फाल्ट आ गया था, जिसे ठीक करने में समय लग गया। बृहस्पतिवार सांय करीब 6:00 बजे बिजली की सप्लाई शुरू हो गई थी। फाल्ट आने से नगर क्षेत्र समेत निकटवर्ती गांवों धौड़ा, डंडा, मलेठी, नौगांव, मलेठीसैंण, बेरीखाल, कमांदा समेत कई गांवों में पूरी रात और दिनभर बिजली सप्लाई बाधित रही। जिससे सतपुली नगर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को असुविधा का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed