सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Even on the third day, the boulders on the highway in Satpuli Malli were not removed.

Kotdwar News: तीसरे दिन भी नहीं हटाए गए सतपुली मल्ली में हाईवे से बोल्डर

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 22 Jan 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Even on the third day, the boulders on the highway in Satpuli Malli were not removed.
विज्ञापन
कांडाखाल-सिसल्डी मार्ग समेत अन्य तीन वैकल्पिक मार्गों से हो रही आवाजाही
Trending Videos

देर शाम तक एनएच के खुलने का आसार
सतपुली (कोटद्वार)। गुमखाल और सतपुली के बीच सतपुली मल्ली के समीप भारी बोल्डर आने से अवरूद्ध पौड़ी हाईवे पर बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी आवाजाही ठप रही। भारी वाहन वैकल्पिक मार्ग कांडाखाल-सिसल्डी से आवाजाही कर रहे हैं। वहीं, हल्के वाहन अन्य दो वैकल्पिक मार्ग सतपुली-रैतपुर-कुल्हाड़ व सतपुली-रैतपुर-मैंदाली-जयहरीखाल मार्ग से कोटद्वार आवाजाही कर रहे हैं। मार्गों से आवाजाही करने में सतपुली व गुमखाल की दूरी बराबर ही है लेकिन दोनों मार्ग कच्चे होने से वाहन चालकों व यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच के देर शाम या रात तक खुलने के आसार बताए जा रहे हैं।

बीते मंगलवार दिन में चौड़ीकरण के दौरान हाईवे के ठीक ऊपर से गुजर रही सतपुली मल्ली गांव की सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिर गया था। बड़े बोल्डर व मलबा अभी तक नहीं हट पाया है जिससे हाईवे पर बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी आवागमन ठप रहा। हाईवे को खोलने के लिए ब्रेकर मशीन, पोकलेन व जेसीबी मशीनें दिन रात बोल्डरों को तोड़ने व मलबे को डंपिंग जोन तक पहुंचाने का कार्य करती रहीं लेकिन बोल्डर व मलबा अधिक होने के कारण बृहस्पतिवार को हाईवे यातायात के लिए नहीं खोला जा सका। हाईवे बंद होने के कारण बड़े वाहन वैकल्पिक मार्ग कांडाखाल-सिसल्डी से आवाजाही कर रहे हैं। वहीं, हल्के वाहन सतपुली-रैतपुर-कुल्हाड़ व सतपुली-रैतपुर-मैंदाली-जयहरीखाल मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
मंगलवार दोपहर से ही हाईवे से बोल्डर व मलबा हटाने का काम लगातार चल रहा है। बोल्डर व मलबा अधिक होने के कारण हाईवे के खुलने में समय लग रहा है। देर शाम तक मार्ग के खुलने की उम्मीद है।

- आशीष कुमार सैनी, जेई एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट।

गुमखाल बाजार से रौनक हुई गायब
कोटद्वार। गुमखाल और सतपुली के बीच सतपुली मल्ली में हाईवे बंद होने का असर गुमखाल बाजार के व्यापारियों पर ज्यादा पड़ा है। पिछले तीन दिनों में गिने-चुने लोग ही गुमखाल बाजार पहुंच रहे हैं जिससे उनका व्यवसाय चौपट हो गया है। सबसे ज्यादा जनरल स्टोर व होटल व्यवसाय प्रभावित हुआ है। होटल व्यवसायी गंभीर सिंह व शोभन सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में शाम चार बजे तक गुमखाल बाजार की रौनक बनी रहती थी। लोग खाना खाने के लिए होटल में आते थे। हाईवे बंद होने के बाद पिछले तीन दिनों से गिने चुने ही ग्राहक पहुंच रहे हैं। वहीं, जनरल स्टोर संचालक सत्यपाल चौहान ने बताया कि हाईवे पर आवाजाही रहने से लोग चिप्स, रेस्टोरेंट में चाय पानी व अन्य खाने पीने की चीजें खरीदने आते थे, लेकिन पिछले तीन दिनों से व्यवसाय पूरी तरह से ठप है। पूरे बाजार की रौनक ही गायब हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed