सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Freedom fighter memorial gate inaugurated

Kotdwar News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति द्वार का हुआ लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 02 Apr 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighter memorial gate inaugurated
विज्ञापन
बिथ्याणी में जिला पंचायत सदस्य गुमालगांव ने किया लोकार्पण
Trending Videos

यमकेश्वर/कोटद्वार। यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत बिथ्याणी में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति द्वार का लोकार्पण किया गया। स्मृति द्वार का लोकार्पण मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गुमालगांव कविता डबराल ने किया। उन्होंने कहा कि यमकेश्वर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी के संघर्ष में बहुमूल्य योगदान दिया। ये महान विभूतियां हमारी धरोहर और विरासत हैं। इनका सम्मान आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगा, इस स्मृति द्वार को संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, ग्राम प्रधान पूनम देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. मीरा रतूड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन नेगी, मंगत सिंह आदि मौजूद रहे।
संग्राम सेनानियों के नाम की एक पट्टिका स्थापित की गई
स्मृति द्वार के निकट क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम की एक पट्टिका भी स्थापित की गई है। इनमें बद्री सिंह (चोपड़ा), खुशहाल सिंह रावत (कस्याली), डबल सिंह (कांडी मल्ली), जगमोहन सिंह नेगी (कांडी), रणजीत सिंह एवं आनंद सिंह (कोल्सी), लाल सिंह (बोरगांव), बृजमोहन रतूड़ी एवं शत्रुघ्न प्रसाद (ठांगर), कांति प्रसाद एवं रूप चंद्र (चाई दमराडा़), राय सिंह (गुंडी मल्ली), जितार सिंह (जमाल पट्टी), रघुबीर सिंह, माधो सिंह एवं गंगा सिंह (रामजीवाला), प्रताप सिंह (मराल पट्टी), अमर सिंह (फल्दाकोट), महिताब सिंह (नालापट्टी), रणजीत सिंह (गेंड पट्टी), बाग सिंह (ढ़ौर पट्टी), नरोत्तम सिंह (खेड़ा पट्टी), खुशहाल सिंह एवं कुंदन सिंह (काशी पट्टी), जीत सिंह (दत्तला पट्टी), चव्हाण सिंह (तिमली पट्टी), जीत सिंह (पोखरी पट्टी) , चंदन सिंह (कुनवा पट्टी) के नाम सम्मिलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed