सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students learned the nuances of acting

Kotdwar News: छात्रों को सीखीं अभिनय की बारीकियां

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 02 Apr 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Students learned the nuances of acting
विज्ञापन
लैंसडौन। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली की 30 सदस्यीय टीम ने आर्मी पब्लिक स्कूल में नाट्य व रंगमंच कार्यशाला आयोजित की। इसमें छात्र-छात्राओं को अभिनय, अभिव्यक्ति व मंच प्रस्तुति की बारीकियां सिखाई गईं। एनएसडी के सहायक अध्यापक व चीफ थिएटर इन एजुकेशन राइकेन नगोमले के मार्गदर्शन में हुई कार्यशाला में उनके साथ विजिटिंग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात भास्करण समेत अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। टीम ने कार्यशाला में अभिनय, अभिव्यक्ति एवं मंच प्रस्तुति से संबंधित विभिन्न गतिविधियां कराई। विद्यार्थियों को नाटक एवं रंगमंच की मूलभूत अवधारणा, व्यावहारिक ज्ञान व नाट्य विधा के कई अनुभव के माध्यम से परिचित कराया गया। प्रशिक्षकों ने छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने टीम का आभार व्यक्त किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed