फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Garighat slaughterhouse to reopen after four years.

Kotdwar News: चार साल बाद फिर खुलेगा गाड़ीघाट का स्लाटर हाउस

Fri, 07 Aug 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 07 Aug 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Garighat slaughterhouse to reopen after four years.
कोटद्वार। नगर निगम प्रशासन गाड़ीघाट स्थित करीब 13 वर्ष पुराने स्लाटर हाउस (बूचड़खाना) को दोबारा संचालित करने जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पिछले चार वर्षों से बूचड़खाना बंद था। नगर निगम को भी 7.68 लाख की आमदनी होगी।
विज्ञापन

पहले डिग्री कॉलेज मार्ग स्थित जौनपुर में बूचड़खाना संचालित होता था, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद उसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2013 में तत्कालीन नगर पालिका ने गाड़ीघाट में करीब 24 लाख रुपये के बजट से आधुनिक स्लाटर हाउस का निर्माण कराया। वर्ष 2022 में जरूरी उपकरण उपलब्ध होने पर इसका संचालन शुरू किया गया और एक स्थानीय संचालक को 1.20 लाख रुपये में जिम्मेदारी सौंपी गई। संचालन अवधि समाप्त होने के बाद यह फिर बंद हो गया।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान में 100 से अधिक मांस की दुकानें संचालित हो रही हैं। क्षेत्रवासी लंबे समय से बूचड़खाने का संचालन शुरू कराने की मांग उठाते आ रहे हैं जिस पर नगर निगम की ओर से एक बार फिर स्लाटर हाउस का संचालन शुरू करने की कवायद शुरू की गई। नगर आयुक्त पीएल शाह का कहना है कि स्लाटर हाउस के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। साथ ही जिस व्यक्ति के नाम टेंडर खुला था उसके साथ स्लाटर हाउस का निरीक्षण किया जा चुका है। स्लाटर हाउस की खामियों को दूर करने के बाद विधिवत संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed