फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Teachers' association up in arms over the redeployment system.

Kotdwar News: समायोजन व्यवस्था पर भड़का शिक्षक संघ

Fri, 07 Aug 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 07 Aug 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Teachers' association up in arms over the redeployment system.
कोटद्वार। अटैचमेंट व्यवस्था पर रोक के बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से बड़ी संख्या में शिक्षकों को देहरादून के सुगम विद्यालयों में समायोजन (कार्ययोजित) किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस निर्णय से शिक्षकों में नाराजगी बढ़ गई है। राजकीय शिक्षक संघ ने इसे वर्षों से दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के साथ अन्याय बताते हुए तत्काल समायोजन व्यवस्था समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष जयदीप रावत और मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने प्रांतीय कार्यकारिणी को भेजे पत्र में कहा है कि जब विभाग ने अटैचमेंट व्यवस्था समाप्त कर दी है तब कार्ययोजित के नाम पर शिक्षकों को सुगम विद्यालयों में भेजना उसी व्यवस्था का दूसरा रूप है। संघ का कहना है कि वर्तमान में अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी है और बड़ी संख्या में शिक्षकों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

विभाग ने जिन पदों को स्थानांतरण के लिए रिक्त दर्शाया था उन पर समायोजन नियुक्तियां किए जाने से स्थानांतरण प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह केवल अस्थायी कार्ययोजना है। संघ ने मांग की है कि कार्ययोजित व्यवस्था को तत्काल निरस्त किया जाए व अनुरोध के आधार पर सभी श्रेणियों में पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार स्थानांतरण किए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed