फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Leopard Terror: Forest Department Sets Up Cage in Saneh; Patrols Begin

गुलदार की दहशत : वन विभाग ने सनेह में लगाया पिंजरा, गश्त शुरू

Fri, 07 Aug 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 07 Aug 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Leopard Terror: Forest Department Sets Up Cage in Saneh; Patrols Begin
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार और कोटड़ी रेंज से सटे वार्डों में लगातार बढ़ रही गुलदार की दहशत के बीच वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वन्यजीव प्रतिपालक के आदेश के बाद सनेह क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। साथ ही वन विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन एवं मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने बताया कि लंबे समय से कोटद्वार और कोटड़ी रेंज से लगे वार्डों में गुलदार की सक्रियता से लोग भय में हैं। उन्होंने वन मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन मंत्री ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को तत्काल पिंजरा लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर, रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि अनुमति मिलते ही कोटद्वार-सनेह मार्ग पर गंगा वाटिका के समीप पिंजरा लगा दिया गया है। वन विभाग की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और गश्त कर रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से रात के समय घरों के बाहर पर्याप्त रोशनी रखने, अकेले आवाजाही से बचने और किसी भी स्थान पर गुलदार दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed