फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Transport Department steps in to make Bhabar roads pothole-free.

Kotdwar News: भाबर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने को उतरा परिवहन विभाग

Fri, 07 Aug 2026 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 07 Aug 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Transport Department steps in to make Bhabar roads pothole-free.
कोटद्वार। जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और लोनिवि ने संयुक्त रूप से भाबर क्षेत्र में रोड सेफ्टी अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत देवी रोड पर लालबत्ती चौराहे से भाबर की ओर गड्ढों को तारकोल मिश्रित सामग्री से भरकर मार्ग को गड्ढामुक्त बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अनुसार यह कार्रवाई जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब गड्ढों की मरम्मत से सड़क की स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एआरटीओ अमित कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान केवल सड़क सुधार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यातायात नियमों के पालन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। अभियान के दौरान हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वाले, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग करने वाले तथा स्कूल वैन और बसों का सुरक्षित संचालन करने वाले चालकों को परिवहन विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed