सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guru Gobind Singh sacrificed everything in the defense of the nation and religion: Pratap Singh

देश- धर्म की रक्षा में गुरु गोबिंद सिंह ने न्योछावर किया सर्वस्व : प्रताप सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 18 Jan 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh sacrificed everything in the defense of the nation and religion: Pratap Singh
विज्ञापन
श्री गुरुद्वारा माता बेंसरी बाई में श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया प्रकाशोत्सव
Trending Videos

कोटद्वार। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब का प्रकाशोत्सव अपार श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर और लंगर में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।
रिफ्यूजी कॉलोनी में स्थित श्री गुरुद्वारा माता बेंसरी बाई में रविवार सुबह प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष दीवान सजाए गए। सुबह नौ बजे स्त्री सत्संग मंडल की ओर से सजे विशेष दीवान में श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए गए। इसके बाद गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिंह सभा गोविंद नगर के रागी जत्थे की ओर से शबद-कीर्तन का गायन किया गया। माता बेंसरी बाई गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान सरदार महेंद्र सिंह की देखरेख में सजे विशेष दीवान में पहुंचे अतिथि रागी जत्थे में भाई कल्याण सिंह व भाई संजय सिंह ने गुरुबाणी गायन एवं कथा विचार से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रताप सिंह ने गुरु इतिहास पर चर्चा करते हुए गुरु गोबिंद सिंह साहिब के परोपकार और कुर्बानियों का जिक्र किया। महेंद्र सिंह, बलराम भाटिया, मनोज कुमार सैनी, राजकुमार छाबड़ा, गुलशन डूडेजा, स्त्री सत्संग की प्रधान प्रवेश भाटिया, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, पूर्व मेयर हेमलता नेगी, पार्षद संजय मित्तल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed