सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   If you are experiencing hearing difficulties, you will have to make a trip to Rishikesh or Dehradun.

Kotdwar News: सुनने में दिक्कत तो ऋषिकेश और देहरादून की लगानी होगी दौड़

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 14 Mar 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
If you are experiencing hearing difficulties, you will have to make a trip to Rishikesh or Dehradun.
विज्ञापन
बेस अस्पताल में नहीं है दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए अनिवार्य की गई बेरा टेस्ट की सुविधा
Trending Videos

कोटद्वार। श्रवण शक्ति समाप्त होने पर पीड़ित को दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए भटकना पड़ रहा है। बेस अस्पताल पर आधे-अधूरे संसाधनों और विशेषज्ञ की कमी का खामियाजा दिव्यांग और उसके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है।
राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में कान-नाक-गला की जांच कराने एवं उपचार लेने के लिए 60-70 मरीज रोजाना ही पहुंचते हैं। ईएनटी सर्जन डॉ. अमन मरीजों को उपचार और चिकित्सीय परामर्श दे रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर मरीज का ऑपरेशन भी हो रहा है लेकिन ऐसे मरीज जो तमाम कोशिशों के बाद भी अपनी श्रवण शक्ति खो चुके हैं। उनके लिए न तो ईएनटी सर्जन कुछ कर पा रहे हैं और न ही बेस अस्पताल प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल श्रवण शक्ति विहीन लोग सरकार की योजना का लाभ लेने या अन्य कारणों से जब बेस अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं तो उन्हें मायूस लौटना पड़ रहा है। दिव्यांगता प्रमाणपत्र बहुत जरूरी होने पर उन्हें इससे संबंधित जांच कराने के लिए एम्स ऋषिकेश या देहरादून के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं, बेस अस्पताल में माह के प्रत्येक पहले और तीसरे बुधवार को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं।

ऑडियोलॉजिस्ट की तैनाती और अस्पताल में बीईआरए मशीन स्थापित करने के लिए पूर्व में निदेशालय से पत्राचार किया जा चुका है। इनकी उपलब्धता से अस्पताल में ही जरूरी टेस्ट होने लगेंगे और दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए जा सकेंगे।
-डॉ. विजय सिंह, पीएमएस कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed