सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Le leopard's presence causes fear: Villagers cut down bushes near their homes, and forest officials searched for footprints.

गुलदार की दहशत : ग्रामीणों ने घरों के पास की झाड़ियां काटी, वन कर्मियों ने तलाशे फुट प्रिंट

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 27 Jan 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Le leopard's presence causes fear: Villagers cut down bushes near their homes, and forest officials searched for footprints.
विज्ञापन
वन विभाग ने बरस्वार गांव में ग्रामीणों के संग की बैठक
Trending Videos

दो पिंजरे, शूटर की तैनाती के साथ 18 वनकर्मियों की चार टीमों में गांव में डाला डेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
लैंसडौन/कोटद्वार। लैंसडौन तहसील के गुलदार प्रभावित बरस्वार गांव में विगत 24 जनवरी को गुलदार के हमले में डेढ़ वर्षीय मासूम यशिका की मौत के बाद दहशत बनी हुई है। मंगलवार को ग्रामीणों ने अपने घराें के आगे उगी झाड़ियों का कटान किया। वन विभाग की ओर से गांव में पांच कैमरा ट्रैप और लगा दिए गए हैं जिससे अब 17 कैमरा ट्रैप से गुलदार की निगरानी की जा रही है। वन कर्मियों ने गांव के आसपास के स्रोत व पैदल बटिया पर गुलदार के फुट प्रिंट भी तलाश किए।
ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र सिंह, पूर्व प्रधान ध्यान सिंह व ग्रामीण पिंटू असवाल ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को दोनों ही दिन गुलदार की मूवमेंट कहीं नजर नहीं आई है। शाम ढलते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। उधर, लैंसडौन के रेंजर राकेश चंद्र ने बताया कि प्रभावित गांव में अन्य घरों से दूर एक जगह पर अकेला परिवार रह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से वहां पर भी पांच कैमरा ट्रैप लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में कुल 17 कैमरा ट्रैप व दो पिंजरे लगाए गए हैं। शूटर के साथ 18 वनकर्मियों की चार टीमें गांव में डेरा डाले हुए है। प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed