सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mango and Litchi Blossoms Damaged by Storm

Kotdwar News: आंधी से आम और लीची के बौंर को नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 15 Mar 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Mango and Litchi Blossoms Damaged by Storm
विज्ञापन
लैंसडौन में तीन घंटे गुल रही बिजली, फाइबर शीट और टिनशेड हवा में उड़े
Trending Videos

कोटद्वार/लैंसडौन। रविवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह करीब छह बजे आंधी चली। इससे बागवानी को नुकसान पहुंचा। वहीं, बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम ने करवट बदली और फिर से कुछ ठंडक लौट आई। लोगों ने स्वेटर आदि गर्म कपड़े फिर से निकाल लिए।
कोटद्वार के भाबर क्षेत्र और इससे सटे गांवों में कई जगह लोग आम, लीची आदि फलों की बागवानी करते हैं। आंधी से फलों के बौंर को काफी नुकसान पहुंचा। बागवानों का कहना था कि इस बार आम के पेड़ों पर अच्छा बौंर नजर आ रहा था। लीची समेत कुछ अन्य फलों के पेड़ों पर भी बौंर आना शुरू हो गया था लेकिन अच्छी फसल मिलने की उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रविवार सुबह करीब 6:00 बजे आंधी आने के बाद तीन घंटे तक लैंसडौन क्षेत्र की बिजली गुल रही। बादल छाने से अंधेरा पसरा रहा। बगैर बिजली के लोग परेशान रहे। वहीं, आंधी इतनी जबरदस्त थी कि लोगों की नींद उड़ी रही। यहां तक कि लोग घरेलू सामान को संभालने की मशक्कत में लगे रहे। कुछ जगहों पर फाइबर शीट और टिनशेड आंधी में उड़ने से लोगों को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कोई हादसा पेश नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed