सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Municipal Corporation Halts Drainage Work for Railway's Wastewater; Seizes JCB

Kotdwar News: नगर निगम ने रेलवे के गंदे पानी की निकासी का काम रोका, कब्जे में ली जेसीबी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 25 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Halts Drainage Work for Railway's Wastewater; Seizes JCB
विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त ने नवनिर्मित सड़क खोदने पर रेलवे की निर्माण इकाई के इंजीनियर से जताई नाराजगी
Trending Videos

कोटद्वार। रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन भवन के गंदे पानी की निकासी के लिए किया जा रहा काम नगर निगम की टीम ने रुकवा दिया। टीम ने जेसीबी व ह्यूम पाइप कब्जे में ले लिए। टीम का कहना था कि रेलवे द्वारा नगर निगम की नवनिर्मित सड़क को खोदकर उसमें पाइप डालने की अनुमति नगर निगम से नहीं ली गई है।
कोटद्वार में रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण चल रहा है। भवन निर्माण में विलंब और खामियों से अधिकारी और कार्यदायी संस्था में बौखलाहट बनी है। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। रेलवे स्टेशन के टॉयलेट-बाथरूम के पानी की निकासी के लिए गोविंद नगर कॉलोनी के मार्ग से आवाजाही बंद कर ह्यूम पाइप डालने के लिए गड्ढा खोद दिया गया। इससे मार्ग से आवागमन ठप हो गया। लोगों काे या तो रास्ता बदलना पड़ा या फिर जोखिम उठाकर और परेशान होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर निगम से अनुमति लिए बिना नवनिर्मित इंटरलॉक सड़क को खोदकर उसमें डाले गए ह्यूम पाइप नाले से जोड़ने पर नाराजगी जताई। रेलवे की कार्यदायी संस्था के इंजीनियर को फटकार लगाते हुए उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया। मौके पर खड़ी जेसीबी को ह्यूम पाइप समेत कब्जे में ले लिया गया।
हालांकि इंजीनियर का कहना था कि निर्माण कार्य की अनुमति ली गई है लेकिन इंजीनियर टीम को अनुमति पत्र दिखा नहीं सके। सहायक नगर आयुक्त ने नगर निगम से लिखित अनुमति लिए जाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होने देने की बात कही। इस बाबत रेलवे गति शक्ति यूनिट प्रभारी सुबोध चौहान से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed