{"_id":"69c531eac93fc3d199023cc7","slug":"on-ashtami-goddess-mahagauri-was-worshipped-and-girls-were-given-gifts-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122582-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अष्टमी पर की मां महागौरी की पूजा, कन्याओं का जिमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अष्टमी पर की मां महागौरी की पूजा, कन्याओं का जिमाया
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार के सुखरो देवी मंदिर में रामनवमी के मौके पर आयोजित हवन में पूर्णाहुति डालते मंदिर समिति
विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्र में दुर्गा अष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की पूजा अर्चना कर सौभाग्य, धन संपदा और परिवार की खुशहाली की कामना की। कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन खिलाया और उपहार दिए। दुर्गा मंदिर समेत नगर के विभिन्न मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
चैत्र नवरात्र के आठवें दिन बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और कन्याएं जिमाई। कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर, सिद्धबली मंदिर समेत नगर के प्रसिद्ध मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दुगड्डा, लैंसडौन, सतपुली, बैजरो में भी अष्टांग योग की देवी महागौरी की पूजा अर्चना कर अपने घरों पर कन्याएं जिमाईं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सुखरो देवी मंदिर में माता का जागरण आज
कोटद्वार। सुखरो देवी मंदिर में पंडित राकेश चंद्र लखेड़ा के सान्निध्य में मंदिर समिति ने हवन कर क्षेत्र में सुख, शांत व समृद्धि की कामना की। जानकारी दी गई कि 27 मार्च को मंदिर समिति की ओर से मंदिर में माता का जागरण आयोजित किया जाएगा। लोक गायक अनिल बिष्ट व लोक गायिका मंजू सुंद्रियाल, योगेंद्र गडोई, व अनिल घनसेला भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। 28 मार्च को मंदिर में सुबह 9:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजाराम अणथ्वाल, उपाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सचिव विजय ध्यानी समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos