सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pipeline leaks, forcing people to use dirty water

Kotdwar News: पाइपलाइन में हो रहा रिसाव, लोग गंदे पानी के इस्तेमाल को मजबूर

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
Pipeline leaks, forcing people to use dirty water
विज्ञापन
दूषित पानी पीने से स्वास्थ्य पर पड़ रहा बुरा असर, लोगों में रोष
Trending Videos

कण्वघाटी/किशनपुर। क्षेत्र में कई जगह भूमिगत पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है। इससे न केवल पानी की बरबादी हो रही है बल्कि कुछ जगहों पर गंदा पानी पाइपलाइन में जा रहा है। गंदा पानी पीने से पेट संबंधी समस्याएं हो रही है। अस्पताल में पेट में दर्द व इंफेक्शन के मरीज रोजा ही पहुंच रहे हैं। वहीं सड़क क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा बना है।
भाबर के हल्दूखाता-किशनपुर मुख्य मोटर मार्ग पर आबादी क्षेत्र में रह रहे लोगों में नाराजगी है। स्थानीय निवासी राकेश ध्यानी, अनिल कोठारी, अनुसूया पांडे, उमेश धूलिया, प्रमोद सिंह, कविता देवी, ममता बिष्ट आदि का कहना है कि हल्दूखाता-किशनपुर मुख्य मोटर मार्ग पर कई जगह पाइप लाइन में लीकेज है। इससे नवनिर्मित मुख्य मोटर मार्ग धंसने लगा है और उसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बने मुख्य मोटर मार्ग पर वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है। शीघ्र लीकेज बंद नहीं की गई, तो सड़क तो क्षतिग्रस्त हो ही जाएगी। इसके साथ ही लीकेज के कारण सड़क पर जमा गंदा पानी फिर से पाइपलाइन में पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो जाएगा। यह पानी अभी से लोगों को बीमार और परेशान करने लगा है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने लीकेज को ठीक करवाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed