{"_id":"69bfd1b53b82c910c00fb5ee","slug":"police-team-attacked-police-vehicle-damaged-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-122487-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 22 Mar 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आमपड़ाव में देर रात डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर दो सगे भाइयों ने हमला कर दिया। पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया जबकि दूसरा युवक फरार हो गया। दोनों के खिलाफ उत्तराखंड लोक संपत्ति निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, रविवार दोपहर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली और क्षेत्र के लोगों से बात की।
शनिवार को ईद पर आमपड़ाव में एक मुस्लिम परिवार की ओर से तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने डीजे बंद कराया लेकिन दिन ढलने के बाद फिर से तेज आवाज में डीजे बजाया गया। देर रात तक भी डीजे बंद नहीं होने पर लोगों ने दोबारा पुलिस से शिकायत की। चौकी प्रभारी विनोद चपराना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि डीजे बंद कराने पर दो भाइयों मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद आकिब ने उनके व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की।
शांति भंग करने, मार्ग अवरुद्ध करने और पुलिस के साथ अभद्रता करने पर एक आरोपी शाहिद को पकड़कर वाहन में बैठाने के दौरान उसका भाई आकिब उर्फ गबरू सरिया लेकर पुलिस की ओर दौड़ा। इससे पहले कि पुलिस उसे पकड़ पाती, उसने सरिये से पुलिस वाहन पर हमला कर शीशे तोड़ दिए और फरार हो गया। हमलावर आकिब और शाहिद, निवासी आमपड़ाव के खिलाफ उत्तराखंड लोक संपत्ति निवारण अधिनियम समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले की विवेचना दुगड्डा चौकी प्रभारी केडी शर्मा को सौंपी गई है। केडी शर्मा ने रविवार दोपहर एसआई विनोद चपराना समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया और लोगों से बात भी की। वहीं, गिरफ्तार शाहिद को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस फरार आकिब की तलाश में जुटी है।
Trending Videos