{"_id":"69b01274a979dd5a6d0c607c","slug":"protest-against-smart-meters-postponed-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122215-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में चल रहा धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में चल रहा धरना स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 10 Mar 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
कोटद्वार। तहसील प्रांगण में स्मार्ट मीटर के विरोध में जौनपुर, आमपड़ाव, काशीरामपुर, ध्रुवपुर आदि क्षेत्रवासियों का पिछले 150 दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन सोमवार को स्थगित कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम संदीप कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन में कहा कि ऊर्जा निगम व प्राइवेट कंपनी की ओर से जनता को डरा धमकाकर व मुकदमों का भय दिखाकर जबरदस्ती घरों में लगे मीटरों को उतारकर उनके स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पिछले साल अप्रैल से शुरू किया गया था। स्मार्ट मीटर लगने के बाद गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के बिजली के भारी भरकम बिल आने शुरू हो गए जिससे लोग काफी परेशान थे। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी जब उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो उन्हें पिछले साल सितंबर से कोटद्वार तहसील में आंदोलन शुरू करने को बाध्य होना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया, लेकिन विभाग के किसी भी अधिकारी ने धरनास्थल पर आकर कोई आश्वासन देने की जहमत नहीं उठाई। कहा कि वह धरना प्रदर्शन को इस विश्वास के साथ स्थगित कर रहे हैं कि सरकार स्मार्ट मीटर के संबंध में जनहित में जरूर कार्रवाई करेगी। साथ ही कार्रवाई न होने पर भविष्य में पुन: आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी गई।
धरना प्रदर्शन करने वालों पार्षद रीता देवी, सामाजिक संस्था जनाधिकार मंच के अध्यक्ष आशाराम, रंजना रावत, बलवीर रावत, चंद्रपाल सिंह खेतवाल, मदन सिंह नेगी, परमानंद, सुनील कुमार, महावीर सिंह नेगी, मोहम्मद अली, जमील अहमद, अख्तरी, शीला भारती, पवन नेगी, मुमताज आदि शामिल रहे।
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल
Trending Videos