सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students will get the benefit of smart class.

Kotdwar News: छात्र-छात्राओं को मिलेगा स्मार्ट क्लास का लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 10 Mar 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Students will get the benefit of smart class.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के नेताला गांव के राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी। ग्राम पंचायत की मांग पर एक संस्था की ओर से छह स्मार्ट कक्षाओं सहित दस कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। साथ ही विद्युत आपूर्ति के लिए सोलर प्लांट लगाकर पूरे विद्यालय को सोलर बिजली से जोड़ा गया है।
Trending Videos

नेताला गांव के ग्राम प्रधान राकेश सेमवाल ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज नेताला में करीब 150 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं लेकिन वहां पर उनको तकनीकी शिक्षा और स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से माउंट वैली डेवलपमेंट एसोसिएशन से संपर्क किया गया। उनके अनुरोध पर संस्था की ओर से विद्यालय में छह स्मार्ट क्लास सहित कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध करवाया गया। साथ ही वहां पर 50 फर्नीचर के साथ ही एक आरओ दिया गया। संस्था की ओर से गांव में पथ प्रकाश के लिए 18 सोलर लाइट भी उपलब्ध करवाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed