{"_id":"69cd1629a6246ecfaa09e295","slug":"rpo-reviews-preparations-for-passport-office-inauguration-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122711-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: आरपीओ ने की पासपोर्ट कार्यालय के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: आरपीओ ने की पासपोर्ट कार्यालय के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर के पहुंचने की उम्मीद, तैयारियों में जुटा प्रशासन
कोटद्वार। भारतीय विदेश सेवा के आईएफएस अधिकारी एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (आरपीओ) अनुज स्वरूप ने कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की। पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि विदेश मंत्री एस जयशंकर के आने की उम्मीद है।
बुधवार को कोटद्वार पहुंचे क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने कोटद्वार तहसील में अधिकारियों के साथ उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के लिए पहले मालवीय उद्यान का निरीक्षण किया। इसके बाद तहसील परिसर का निरीक्षण कर तहसील परिसर को ही उपयुक्त बताते हुए यहां पर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पासपोर्ट आफिस के उद्घाटन के शिलापट आदि के बारे में भी चर्चा की। इसके बाद उन्होंने पनियाली स्थित वन विश्राम गृह का निरीक्षण भी किया।
डाक अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय के उद्घाटन की संभावित तिथि 10-11 अप्रैल को है। हालांकि अभी उद्घाटन की तिथि निर्धारित नहीं है। इसी के तहत क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप की ओर से तैयारियों का जायजा लिया गया। पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा किया जाना है। इस मौके पर पासपोर्ट कार्यालय देहरादून के सुप्रिंटेंडेंट तेजेंद्र, एसडीएम संदीप कुमार, सीओ निहारिका सेमवाल, डाक अधीक्षक दीपक कुमार मौजूद रहे।
Trending Videos