{"_id":"69d10198b47a7864a602b75c","slug":"students-grooved-to-priyanka-mehers-garhwali-kumaoni-songs-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-122780-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: प्रियंका मेहर के गढ़वाली-कुमाऊंनी गीतों पर थिरके विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: प्रियंका मेहर के गढ़वाली-कुमाऊंनी गीतों पर थिरके विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 04 Apr 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आईएचएमएस में आयोजित वार्षिकोत्सव में गायिका प्रियंका मेहर के गीतों पर विद्यार्थी खूब थिरके। न केवल विद्यार्थी बल्कि अभिभावकों ने भी देर रात तक जारी आयोजन का लुत्फ उठाया।
शुक्रवार शाम संस्थान परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव का उद्घाटन प्रबंध निदेशक बीएस नेगी ने किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत में गढ़वाल राइफल्स के संस्थापक लॉट सूबेदार बलभद्र सिंह नेगी की जीवनी पर आधारित वीडियो प्रदर्शित की गई। इसके बाद लोक गायिका प्रियंका मेहर की टीम ने खूब रंग जमाया।
सपना रौथण के संचालन में हुए कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी, निदेशक प्रबंधन लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस गुसाईं, प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, नरेश थपलियाल, अनुराग सेमवाल, सुरेंद्र जगवान, बीरेंद्र आर्य, हर्षपाल सिंह रावत, डॉ. प्रवीन त्रिपाठी, विजय पंत मौजूद थे। संवाद
Trending Videos