{"_id":"69cfc348a4740f2f8c02489c","slug":"teacher-vishnupal-negi-to-be-honored-with-shailesh-matiyani-award-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122758-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित होगें शिक्षक विष्णुपाल नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित होगें शिक्षक विष्णुपाल नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित रिखणीखाल ब्लॉक के राप्रावि कोटड़ी के प्रधानाध्यापक विष्णुपा
विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी के प्रधानाध्यापक विष्णुपाल सिंह नेगी को राज्यपाल की ओर से शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार प्रारंभिक शिक्षा में नवाचार एवं शिक्षा में उन्नयन व गुणात्मक सुधार में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाएगा।

मूलरूप से रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम धामधार निवासी शिक्षक विष्णुपाल सिंह नेगी के पिता आनंद सिंह नेगी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। पिता की प्रेरणा से ही उन्होंने अध्यापन कार्य चुना। वर्ष 2007 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में प्रशिक्षण पाने के बाद से आज तक यहीं सेवाएं दे रहे हैं। इसी विद्यालय में पदोन्नति मिली। अब वे प्रधानाध्यापक हैं। उनके द्वारा गणित को रोचक बनाकर मापन के तरीके समझाने, पुरानी पद्धति बांस की कलम से लेखन कौशल को बेहतर बनाने, छुट्टी के दिन अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने, बच्चों को विद्यालय में पढ़ाने के लिए प्राेजेक्टर का प्रयोग, मिड डे मील में स्थानीय उत्पादों के प्रयोग आदि नवाचारों से छात्र लाभान्वित हो रहें हैं। वे बताते हैं कि शिक्षण कार्य में पत्नी रजनी देवी का भी उन्हें सहयोग मिल रहा है। पुत्र विपिन नेगी दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिकी से परास्नातक कर चुका है। पुत्री प्रीति नेगी पंजाब विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में मास्टर की डिग्री ले चुकी है और नेट क्वालिफाई है।
.
- यह हैं शिक्षक विष्णुपाल की उपलब्धियां
राजीव गांधी व जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ष 2012 से अब तक 44 बच्चों का हो चुका चयन।
हिम ज्योति विद्यालय में दो बालिकाओं और कई अन्य बच्चों का सैनिक स्कूल में हो चुका चयन।
नवाचारों से लाभान्वित होकर कई बच्चे ओलंपियाड में राज्य स्तर पर कर चुके हैं प्रतिभाग।
पिछले पांच-छह वर्षों से कई स्कूली बच्चे इंग्लिश स्पैल व मैथ्स विजार्ड में पा चुके हैं स्थान।
मिड डे मील में स्थानीय उत्पादों को महत्व देने से स्थानीय लोगों को मिल चुका है रोजगार।
Trending Videos