सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Teachers' organizations are agitated against the assault on the Director of Education and his staff.

Kotdwar News: शिक्षा निदेशक-कर्मियों से मारपीट के विरोध में शिक्षक संगठनों में उबाल

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 22 Feb 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Teachers' organizations are agitated against the assault on the Director of Education and his staff.
विज्ञापन
नैनीडांडा और एकेश्वर के शिक्षक संगठनों ने जताया रोष
Trending Videos

दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
कोटद्वार/सतपुली। उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ नैनीडांडा व एकेश्वर ब्लॉक के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने शिक्षा निदेशक व उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शिक्षकों ने बांह में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
बीआरसी नैनीडांडा में हुई बैठक में शिक्षकों ने घटना को अंजाम देने वाले उपद्रवियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। बैठक में बीईओ के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजने पर सहमति बनी। निर्णय लिया कि नैनीडांडा ब्लॉक के समस्त प्राथमिक शिक्षक सोमवार को अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, रमाकांत ध्यानी, शैलेंद्र रावत, डबल सिंह, उपाध्यक्ष चमन गिरी, सुनीता ध्यानी, अतुल, कृष्णा आदि मौजूद रहे। संचालन अजेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकेश्वर विकासखंड में बीईओ एकेश्वर समेत विभिन्न शिक्षक संगठनों ने रोष जताया है। बीईओ कार्यालय परिसर में हुई बैठक में कहा कि हमले की घटना के बाद से शिक्षक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। विरोध करने वालों में बीईओ गुंजन अमरोही के अलावा संजीव थपलियाल, महेंद्र सिंह रौतेला, लक्ष्मण सिंह नेगी, यतींद्र धस्माना, सुधीर कुमार, हिम्मत सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed