सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The children enthralled the audience with their colourful performances.

Kotdwar News: बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर बांधा समां

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 29 Jan 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
The children enthralled the audience with their colourful performances.
विज्ञापन
कोटद्वार। क्रिएटिव चिल्ड्रन एकेडमी पब्लिक स्कूल शिवपुर का रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समां बांधा।
Trending Videos

रजत जयंती समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। उन्होंने विद्यालय परिवार को रजत जयंती पर बधाई दी। कहा कि विद्यालय क्षेत्र के बच्चों में ज्ञान की अलख जगाए हुए है, जो सराहनीय है। प्रधानाचार्य दीपक गौड़ ने कहा कि वर्ष 2001 में विद्यालय की स्थापना हुई थी। उन्होंने विद्यालय की विगत 25 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में जीआरआरसी लैंसडौन के डिप्टी कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिरोही, कर्नल सुमिल लैंगवाल, कर्नल राजकुमार सैनी, मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, पार्षद किरन काला, ज्योति सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन राकेश मोहन ध्यानी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed